विधानसभा चुनाव: चुनाव आयोग की अहम बैठक आज,जल्द ही इन राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर देगा
नई दिल्ली।
इस साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, पुडुचेरी और केरल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग ने आज हम बैठक बुलाई है। बुधवार को इन पांचों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए चुनाव आयोग ने बुधवार को सुबह 11 बजे अहम बैठक बुलाई है।
चुनाव आयोग ने इन राज्यों में चुनाव की तैयारियों को लगभग पूरा कर लिया है। अब इसे अंतिम रूप देने की तैयारी की जा रही है। बुधवार 11 बजे आयोग की अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में चुनाव की तैयारियों की जानकारी पर चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि चुनाव आयग जल्द ही इन राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर देगा।
विधनसभा चुनावों को लेकर राजनतिक दलों क तैयारियां भी जोर पर है। पश्चिम बंगाल में भाजपा ने अपनी पूर ताकत झोंक दी है तो वहीं सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस अपनी कुर्सी बचाने में जुटी है। वहीं इन राज्यों में केंद्रीय बलों की 250 कंपनियों की तैनाती शुरू कर दी गई है। चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के बीच हुई बैठक के बाद चुनाव राज्यों में केंद्रीय बलों की तैनाती शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि जिन पांचों राज्यों में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें से एक भी राज्य हिंदी भाषी नहीं है।

पाठको की राय